Railway Upcoming Vacancy Calendar 2026: जानें कौन-सी भर्ती कब आएगी (ALP, NTPC, JE, Group-D)

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने वर्ष 2026 में आयोजित होने वाली सभी बड़ी भर्तियों का वार्षिक कैलेंडर (Railway Upcoming Vacancy Calendar 2026) जारी कर दिया है। यह पहली बार है जब रेल मंत्रालय ने इतनी विस्तृत टाइमलाइन प्रकाशित की है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी भर्तियाँ निर्धारित समय सीमा में पूरी हों। इस कैलेंडर में RRB ALP, Technician, NTPC, Junior Engineer, Paramedical, Ministerial & Isolated Category और Group-D (Level-1) सहित कुल 9 प्रमुख भर्ती परीक्षाओं की योजना शामिल है।

रेल मंत्रालय द्वारा जारी यह कैलेंडर रेलवे के सभी जोन को निर्देश देता है कि वे निर्धारित समय के भीतर रिक्तियों का आकलन करें, उन्हें OIRMS सिस्टम में दर्ज करें और आगे भर्ती की प्रक्रिया को समय पर पूरा करें। यह कैलेंडर भारतीय रेलवे में लाखों युवाओं के रोजगार अवसरों के लिए बड़ी उम्मीद लेकर आया है।

Railway Upcoming Vacancy Calendar 2026 Latest Update

रेलवे बोर्ड द्वारा जारी नोटिस मुख्य रूप से आंतरिक कार्यों के लिए है, लेकिन इससे अभ्यर्थियों को यह स्पष्ट संकेत मिल जाता है कि किस भर्ती का नोटिफिकेशन कब जारी होने की संभावना है। हर भर्ती के लिए रिक्तियों का आकलन, मांग-पत्र तैयार करने और ड्राफ्ट CEN (Centralized Employment Notification) जारी करने की संभावित तिथियाँ दी गई हैं।

रेलवे द्वारा यह व्यवस्था इसलिए लागू की गई है ताकि भर्ती प्रक्रिया में देरी न हो, और सालभर में सभी परीक्षाएँ सही समय पर संपन्न कराई जा सकें।

Railway Upcoming Vacancy Calendar 2026 Details

सभी रेलवे जोन/यूनिट्स को निर्देशित किया जाता है कि वे अपनी-अपनी श्रेणियों के पदों की रिक्तियों का आकलन निर्धारित समय-सारणी के अनुरूप अनिवार्य रूप से पूर्ण करें।

अवधिश्रेणीरिक्तियों का आकलन कब तकOIRMS में रिक्तियों का आकलनOIRMS में रिक्तियों का मांग-पत्रड्राफ्ट CEN के लिए प्रस्ताव
जनवरी-मार्चअसिस्टेंट लोको पायलट30 June 2027दिसंबर 2025जनवरी 2026फरवरी 2026
अप्रैल-जूनटेक्निशियन30 June 2027जनवरी 2026फरवरी 2026मार्च 2026
अप्रैल-जूनसेक्शन कंट्रोलर30 June 2027फरवरी 2026मार्च 2026अप्रैल 2026
अप्रैल-जूनजूनियर इंजीनियर/ डीएमएस/ सीएमए30 September 2027मई-जून 2026जून-जुलाई 2026जुलाई 2026
जुलाई-सितंबरपैरामेडिकल श्रेणियाँ30 September 2027जून 2026जुलाई 2026अगस्त 2026
जुलाई-सितंबरनॉन टेक्निकल पॉपुलर श्रेणियाँ – ग्रेजुएट30 September 2027जून 2026जुलाई 2026अगस्त 2026
जुलाई-सितंबरनॉन टेक्निकल पॉपुलर श्रेणियाँ – अंडर ग्रेजुएट30 September 2027जून 2026जुलाई 2026अगस्त 2026
अक्टूबर-दिसंबरमिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड श्रेणियाँ31 December 2027अगस्त 2026सितंबर 2026सितंबर 2026
अक्टूबर-दिसंबरलेवल 131 December 2027अगस्त 2026सितंबर 2026अक्टूबर 2026

विभिन्न श्रेणियों की भर्तियों के सुचारु संचालन हेतु प्रत्येक भर्ती के लिए नोडल रेलवे भर्ती बोर्ड (Nodal RRB) का निर्धारण किया गया है।

क्र.सं.श्रेणीनोडल आरआरबी
1.असिस्टेंट लोको पायलटआरआरबी/ जम्मू
2.टेक्निशियन (ग्रेड-I सिग्नल और ग्रेड-III)आरआरबी/ तिरुवनंतपुरम
3.जे.ई./डी.एम.एस./सी.एम.ए.आरआरबी/ भुवनेश्वर
4.नॉन-टेक्निकल पॉपुलर श्रेणियाँ (ग्रेजुएट)आरआरबी/ प्रयागराज
5.नॉन-टेक्निकल पॉपुलर श्रेणियाँ (अंडर ग्रेजुएट)आरआरबी/ अहमदाबाद
6.पैरामेडिकल श्रेणियाँआरआरबी/ बिलासपुर
7.लेवल-1आरआरबी/ चंडीगढ़
8.मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड श्रेणियाँआरआरबी/ गुवाहाटी
9.सेक्शन कंट्रोलरआरआरबी/ मुंबई

Railway Vacancy Calendar 2026: नोटिफिकेशन कब आएगा?

रेलवे द्वारा जारी इस वार्षिक कैलेंडर में सबसे पहले असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) भर्ती का उल्लेख किया गया है। नोटिस के अनुसार, ALP पदों की कुल रिक्तियों का आकलन 30 जून 2027 तक करना होगा। इसके बाद सभी जोनल रेलवे बोर्ड अपनी-अपनी रिक्तियों को दिसंबर 2025 तक आंतरिक सिस्टम में दर्ज करेंगे। यह डेटा रेलवे बोर्ड को भेजे जाने के बाद इसकी अंतिम स्वीकृति जनवरी 2026 तक दी जाएगी। इसके आधार पर ड्राफ्ट CEN अधिसूचना फरवरी 2026 में तैयार की जाएगी। इन्हीं प्रक्रियाओं को ध्यान में रखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि RRB ALP Recruitment का आधिकारिक नोटिफिकेशन फरवरी से मार्च 2026 के बीच जारी हो सकता है।

इसी प्रकार रेलवे की अन्य भर्तियों के लिए भी ड्राफ्ट CEN जारी करने का अनुमानित महीना नोटिस में दिया गया है। इन महीनों के आधार पर यह अपेक्षा की जा सकती है कि संबंधित भर्तियों की आधिकारिक अधिसूचनाएँ कब जारी होंगी। अभ्यार्थियों की सुविधा के लिए इन सभी पदों की अनुमानित नोटिफिकेशन तिथियाँ नीचे तालिका के रूप में दी गई हैं, जिससे हर उम्मीदवार को आने वाली भर्तियों की समय-सारणी को समझने में आसानी होगी।

श्रेणीड्राफ्ट CEN प्रस्तावनोटिफिकेशन जारी होने का अनुमान
असिस्टेंट लोको पायलट (ALP)फरवरी 2026फरवरी–मार्च 2026
टेक्निशियनमार्च 2026मार्च–अप्रैल 2026
सेक्शन कंट्रोलरअप्रैल 2026अप्रैल–मई 2026
जूनियर इंजीनियर / DMS / CMAजुलाई 2026जुलाई–अगस्त 2026
पैरामेडिकलअगस्त 2026अगस्त–सितंबर 2026
NTPC (Graduate/UG)अगस्त 2026अगस्त–सितंबर 2026
Ministerial & Isolatedसितंबर 2026सितंबर–अक्टूबर 2026
Group-D (Level-1)अक्टूबर 2026अक्टूबर–नवंबर 2026

Railway Upcoming Vacancy Calendar 2026 Important Links

Railway Upcoming Vacancy Calendar 2026Download Here
Official Websiteindianrailways.gov.in

Leave a Comment

Join Telegram